लाइव न्यूज़ :

रुपये में दूसरे दिन भी गिरावट, आठ पैसे गिरकर 72.97 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: June 9, 2021 17:23 IST

Open in App

मुंबई, नौ जून रुपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। घरेलू शेयर बाजार में नीरस कारोबार के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बुधवार को आठ पैसे टूटकर 72.97 (अस्थायी) रुपये पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कुछ कमजोरी का रुख लिए 72.90 पर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में यह 72.88 और नीचे में 72.97 तक गया। अंत में यह आठ पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 72.97 पर बंद हुआ।

बुधवार को समाप्त दो कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 17 पैसे की गिरावट आई है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू या अंतराष्ट्रीय बाजार में किसी महत्वपूर्ण उत्प्रेरक के अभाव में रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.99 रह गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर का दाम 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,422.71 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव