लाइव न्यूज़ :

विदेशीमुद्रा निकासी से रुपया 32 पैसे लुढ़ककर एक सप्ताह के निम्न स्तर 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:11 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा कंपनियों और आयातकों की डॉलर लिवाली बढ़ने से अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे गिरकर 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि रुपये में गिरावट अन्य एशियाई एवं उभरते बाजार की मुद्राओं में आई गिरावट के अनुरूप थी। विदेशी मुद्रा निकासी किये जाने से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.12 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान यह 73.44 रुपये प्रति डालर तक नीचे चला गया। रुपया अंत में पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में 32 पैसे लुढ़ककर 73.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 27 अगस्त के बाद का सबसे कमजोर बंद स्तर है।

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.10 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि आयातकों द्वारा डॉलर की खरीद और डॉलर इंडेक्स में तेजी के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ।

कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड में करेंसी डेरिवेटिव्स एंड इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स विभाग के डीवीपी अनिंद्य बनर्जी ने डॉलर की बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों की मांग को रुपये की गिरावट के लिए जिम्मेदार ठहराया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत बढ़कर 92.23 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.01 प्रतिशत घटकर 72.21 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव