लाइव न्यूज़ :

रुपया में छठे कारोबारी सत्र में तेजी जारी, डॉलर के मुकाबले 28 पैसे मजबूत होकर 75.26 पर

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:41 IST

Open in App

मुंबई, 23 दिसंबर रुपये में लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का रुख कायम रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 28 पैसे की तेजी के साथ 75.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूत रुख के साथ 75.43 रुपये प्रति डॉलर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 75.22 और नीचे में 75.44 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 28 पैसे की तेजी के साथ 75.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 75.54 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 96.10 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 384.72 अंक की तेजी के साथ 57,315.28 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 827.26 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी आई क्योंकि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के आर्थिक प्रभाव के बारे में चिंता कम होने के कारण जोखिम लेने की धारणा में सुधार हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जतिन त्रिवेदी ने कहा, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और पूंजी बाजार में तेजी से रुपये को मदद मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी बोले, “मिठाई भी बंटेगी, झालमुरी भी!”, बंगाल में BJP की जीत तय?

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

भारतVIDEO: मोदी का TMC पर तीखा हमला, झालमुरी मैंने खाई, लेकिन TMC को लगी!

क्राइम अलर्टखाकी वर्दी, टोपी, बेल्ट और पुलिस आईडी का इस्तेमाल कर आम लोगों से लूटपाट, सफदर इमाम, लाल बहादुर राम, मोहम्मद आरिफ, राजेंद्र राय और प्रभु लाल शाह अरेस्ट

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा