लाइव न्यूज़ :

रिलायंस की खुदरा इकाई ने अर्बन लैडर की 96 प्रतिशत हिस्सेदारी 182 करोड़ रुपये में खरीदी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 13:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई ने ऑनलाइन फर्नीचर कंपनी अर्बन लैडर की 96 प्रतिशत हिस्सेदारी का 182.12 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार देर रात शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। सूचना में कहा गया है, ‘‘रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) ने अर्बन लैडर होम डेकोर सॉल्यूशंस प्राइवेट लि. के इक्विटी शेयरों का 182.12 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है।’’ इसके निवेश के जरिये उसने अर्बन लैडर की 96 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘इस निवेश के जरिये समूह की डिजिटल और नव वाणिज्य पहल को प्रोत्साहन मिलेगा और साथ ही उपभोक्ताओं के लिए उत्पादों की पेशकश बढ़ेगी।’’

आरआरवीएल के पास अर्बन लैडर की शेष हिस्सेदारी खरीदने का भी विकल्प होगा, जिससे उसकी कुल हिस्सेदारी 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी हो जाएगी। इसके अलावा आरआरवीएल ने कंपनी में 75 करोड़ रुपये का और निवेश करने का प्रस्ताव किया है।

कंपनी ने कहा कि यह निवेश दिसंबर, 2023 तक पूरा हो जाएगा। अर्बन लैडर का भारत में गठन 17 फरवरी, 2012 को हुआ था। ऑनलाइन के अलावा कंपनी की उपस्थिति खुदरा स्टोर कारोबार में है। कंपनी देश के विभिन्न शहरों में खुदरा स्टोरों की श्रृंखला का परिचालन करती है।

वित्त वर्ष 2018-19 अर्बन लैडर का कारोबार 434 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने 49.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत