लाइव न्यूज़ :

रिलायंस जियो का आईपीओ 2026 की पहली छमाही तक आएगा, मुकेश अंबानी ने एजीएम में किया ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: August 29, 2025 15:11 IST

अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि जियो अब विदेशों में कारोबार विस्तार करने के साथ अपनी खुद की कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी भी विकसित करेगी। 

Open in App

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि समूह की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अगले साल की पहली छमाही में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लेकर आएगी। अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 48वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि जियो अब विदेशों में कारोबार विस्तार करने के साथ अपनी खुद की कृत्रिम मेधा (एआई) प्रौद्योगिकी भी विकसित करेगी। 

अंबानी ने कहा, “जियो अपना आईपीओ लाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर रही है। हम 2026 की पहली छमाही तक जियो को सूचीबद्ध करने का लक्ष्य रख रहे हैं, बशर्ते सभी मंजूरियां मिल जाएं। यह साबित करेगा कि जियो भी वैश्विक कंपनियों के बराबर मूल्य सृजित करने की क्षमता रखती है।” अंबानी ने यह भी बताया कि जियो के उपभोक्ताओं की संख्या अब 50 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

एजेंसी इनपुट

 

टॅग्स :Reliance Industries Limitedmukesh ambani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका के नई तेल रिफाइनरी में रिलायंस करेगा निवेश

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारबदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन, 10 करोड़ रुपये दान, 100 कमरों के अतिथि गृह का निर्माण, उत्तराखंड पहुंचे रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?