लाइव न्यूज़ :

रिलायंस फाउंडेशन,बृहन्मुंबई महानगरपालिका के साथ मिल कर गरीबों को 3लाख कोविड19 टीके दिलाएगी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 18:25 IST

Open in App

मुंबई, दो अगस्त रिलायंस फाउंडेशन ने शहर के वंचित समुदाय के लोगों को कोविड-19 के तीन लाख मुफ्त टीके प्रदान करने के लिए बृहन्मुंबई महानगरपालिका के साथ भागीदारी की घोषणा की है।

फाउंडेशन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इस अभियान के तहत मुंबई में धारावी, चेंबूर, गोवंडी, कोलाबा सहित 50 जगहों पर रहने वाले इन समुदायों को टीके दिए जाएंगे।

ये टीके सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के जरिए दिए जाएंगे। सर एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल मुंबई के चुनिंदा स्थानों पर टीकाकरण अभियान चलाने के लिए एक अत्याधुनिक मोबाइल वाहन इकाई तैनात कर रहा है, जबकि बृहन्मुंबई महानगरपालिका और बेस्ट (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग) अभियान के लिए बुनियादी ढांचा और रसद सहायता प्रदान करेंगे।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने बयान में कहा, "रिलायंस फाउंडेशन कोविड-19 महामारी के खिलाफ इस अथक लड़ाई के हर कदम पर देश के साथ खड़ा है। लोगों को इस संक्रमण से बचाने के लिए सामूहिक टीकाकरण अब एकमात्र सबसे बड़ा हथियार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव