लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहनों पर कुछ समय के लिए आयात शुल्क में कमी से मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी : बीएमडब्ल्यू

By भाषा | Updated: November 28, 2021 11:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू का मानना ​​है कि इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर कुछ समय के लिए या सीमित इकाइयों पर आयात शुल्क में कटौती से देश में ऐसे वाहनों की मांग पैदा करने के साथ विनिर्माण में मदद मिलेगी।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे भारत में तेजी से नई प्रौद्योगिकी लाई जा सकेगी।

कंपनी ने पिछले 15 साल में भारत में बेचे गए काफी वाहनों का विनिर्माण स्थानीय स्तर पर किया है। कंपनी का मानना ​​है कि विनिर्माण का स्थानीयकरण मांग पैदा करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

बीएमडब्ल्यू समूह भारत के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विक्रम पावाह ने कहा, ‘‘हम हमेशा क्या करते हैं, एक मॉडल की मांग पैदा करते हैं और फिर उसका स्थानीयकरण करते हैं। हमारा मानना ​​​​है कि इन नई प्रौद्योगिकियों को भविष्य में स्थानीयकृत करने की क्षमता है, लेकिन आपको इसके लिए बड़ी मांग पैदा करने की जरूरत होगी।’’

उन्होंने कहा कि इसे करने का एकमात्र तरीका यह है कि इसमें तेजी लाई जाए। बुनियादी ढांचे के विकास से पहले मांग पैदा हो या ऐसी मांग पैदा की जाए, जिससे बुनियादी ढांचा तैयार हो सके।

उन्होंने कहा, ‘‘तब हम उन प्रौद्योगिकियों का स्थानीयकरण कर सकेंगे, जो उस समय तक परिपक्व हो जाएंगी।’’

पावाह ने आगे कहा, ‘‘इसके लिए हम सरकार से बहुत आसान मांग कर कर रहे हैं। सरकार आयात शुल्क में कुछ कमी करे। आयात शुल्क में कमी कुछ समय और सीमित इकाइयों के लिए की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव