लाइव न्यूज़ :

भारत में नियुक्ति परिदृश्य में सुधार, जनवरी-मार्च के लिए आठ साल के उच्चस्तर पर : सर्वे

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर कोरोना वायरस महामारी के कारण बने हालात में सतत सुधार के चलते भारतीय नियोक्ताओं ने अगले तीन माह के दौरान नियुक्ति गतिविधियां तेज रहने की उम्मीद जताई है।

मंगलवार को जारी एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि 49 प्रतिशत कंपनियां जनवरी-मार्च की तिमाही में और नियुक्तियां करने की योजना बना रही हैं।

मैनपावर ग्रुप के रोजगार परिदृश्य सर्वे के मुताबिक, भारत में भर्तियों का माहौल बीते आठ वर्ष में सबसे मजबूत है। पिछली तिमाही के मुकाबले इसमें पांच प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है और एक वर्ष पहले की समान

अवधि के मुकाबले इसमें 43 फीसदी अंक का इजाफा हुआ है।

यह सर्वे 3,020 नियोक्ताओं पर किया गया जिनमें से 64 प्रतिशत ने कहा कि वे कर्मचारियों की संख्या बढ़ा सकते हैं। 15 फीसदी को कर्मचारियों की संख्या घटने का अनुमान है जबकि 20 प्रतिशत मानते हैं कि किसी तरह का बदलाव नहीं होगा। इस तरह शुद्ध रोजगार परिदृश्य 49 प्रतिशत बैठता है।

ऐसे नियोक्ता जिनका अनुमान है कि भर्तियों गतिविधियों में वृद्धि होगी उनकी संख्या में से ऐसे नियोक्ताओं की संख्या को घटाना जिनका मानना है कि भर्तियों संबंधी गतिविधियों में कमी आएगी, इसे शुद्ध रोजगार परिदृश्य कहा जाता है।

मैनपावर इंडिया के प्रबंध निदेशक संदीप गुलाटी ने कहा कि भर्तियों के परिदृश्य में वृद्धि इस बात का संकेत है कि महामारी के बाद के पुनरुद्धार को लेकर नियोक्ताओं का भरोसा बढ़ा है।

सर्वे के मुताबिक, डिजिटल भूमिकाएं सर्वाधिक मांग में हैं। आईटी, प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, संचार और मीडिया क्षेत्र का परिदृश्य 60 प्रतिशत के साथ सबसे मजबूत है। इसके बाद 56 फीसदी के साथ रेस्तरां एवं होटल आते हैं और फिर 52 प्रतिशत के साथ बैंकिंग, वित्त, बीमा और रियल एस्टेट आते हैं।

इसके साथ ही सर्वे यह भी बताता है कि अधिकाधिक नियोक्ता कार्यस्थल के साथ-साथ घर से काम यानी ‘हाइब्रिड वर्किंग’ को अपना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना