लाइव न्यूज़ :

रावत ने कपड़ा कंपनियों से ऐसे वस्त्र बनाने को कहा, जिससे सैनिकों को कठिन मौसम में मदद मिले

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल विपिन रावत ने बुधवार को कपड़ा उद्योग को सुझाव दिया कि वे ऐसे वस्त्र विकसित करें, जिससे सैनिकों को अत्यधिक ठंडे और अत्यधिक गर्म मौसम में टिके रहने में मदद मिले।

रावत ने यहां टेक्निकल टेक्सटाइल पर आयोजित एक सम्मेलन में कहा, ‘‘टेक्निकल टेक्सटाइल में हमारी बड़ी हिस्सेदारी है। हम तकनीक के इस्तेमाल से तैयार होने वाले कपड़ों के बड़े उपयोगकर्ता हैं। हमें उम्मीद है कि टेक्नो-टेक्सटाइल उद्यमी और जो पहले से इस क्षेत्र में हैं, वे हमें उस तरह के कपड़े उपलब्ध कराने में मदद करेंगे, जिनकी हमें तलाश है।’’

उन्होंने कहा कि सैनिक उत्तरी सीमाओं पर देश की सेवा कर रहे हैं, जहां सर्दियों में तापमान शून्य से 50 डिग्री सेल्सियस नीचे होता है और जवान रेगिस्तानी इलाकों में भी सेवाएं दे रहे हैं, जहां गर्मियों में तापमान 58 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम ऐसे कपड़ों की तलाश कर रहे हैं, इस तरह के चरम मौसम में हमारे सैनिकों की मदद कर सकते हैं।’’

पिछले एक-दो वर्षों में घरेलू कपड़ा उद्योगों ने उत्पादों में नए प्रयोग शुरू किए हैं और सेना भी अब ऐसे कपड़ों के लिए ऑर्डर दे रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमें पता चलता है कि यह चीज हमारी मदद कर सकती है, तो हम सशस्त्र बलों के इस्तेमाल में आने वाले सभी कपड़ों या तकनीक आधारित कपड़ों को स्वदेशी वस्तुओं की सूची में डाल देंगे... हम इन वस्तुओं के आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा देंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि रक्षा सेवाएं केवल भारतीय उद्योग पर निर्भर रहें।’’

उन्होंने यह भी कहा कि सशस्त्र बल ऐसे कपड़ों की तलाश में हैं, जो दुश्मनों के बीच दोस्तों को पहचानने में मदद कर सकें।

उन्होंने कहा कि ऐसे कपड़ों में खास किस्म के मानक, विशेष निशान या विशेष डिजाइन हो सकते हैं, जो किसी खास उपकरण के माध्यम से दिखाईं दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत