लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के पेट्रोल पंपों की शनिवार को हड़ताल

By भाषा | Updated: April 8, 2021 21:11 IST

Open in App

जयपुर, आठ अप्रैल राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राजस्थान सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर की गई अप्रत्याशित वैट वृद्धि के विरोध में शनिवार, 10 अप्रैल को एक दिन की हड़ताल करने की घोषणा की है।

एसोसिएशन के बयान के अनुसार संगठन ने शनिवार को एक दिन व 25 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय किया है। शनिवार को प्रातः छह बजे रात्रि 12 बजे तक प्रदेष के पेट्रोल पंप किसी भी प्रकार की खरीद व बिक्री नहीं करेंगे और राज्य के लगभग 7000 पेट्रोल पंप बन्द रहेंगे।

संगठन के अनुसार इस हड़ताल के कारण लगभग तीन करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की बिक्री प्रभावित रहेगी। जिससे सरकार को पथ उपकर सहित 34 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि होगी।

बयान में कहा गया है कि एसोसिएशन ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित सभी संबंधित अधिकारियों को इसके संबंध में ज्ञापन देकर राजस्थान में वैट पंजाब के समान करने की मांगी की थी और वार्ता के लिये समय भी मांगा था। परन्तु न तो हमें समय मिला और न ही सरकार द्वारा इसके संबंध में कोई भी सकारात्मक कदम उठाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव