लाइव न्यूज़ :

ओटीपी के जरिये पोस्टपेड कनेक्शन को प्रीपेड, प्रीपेड को पोस्टपेड में बदलने की सुविधा जल्द

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई मोबाइल फोन उपभोक्ता जल्द ही ओटीपी आधारित सत्यापन के जरिये अपने फोन कनेक्शन को पोस्टपेड से प्रीपेड या प्रीपेड से पोस्टपेड में बदल सकेंगे। दूरसंचार विभाग के एक नोट के अनुसार इसके लिए ग्राहकों को अपना सिम कार्ड बदलने की जरूरत नहीं होगी।

उद्योग संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने दूरसंचार विभाग को इस व्यवस्था का प्रस्ताव किया है। विभाग ने दूरसंचार ऑपरेटरों से इस के लिए अवधारणा के प्रमाण (पीओसी) पर काम करने को कहा है।

दूरसंचार विभाग के नोट में कहा गया है कि ओटीपी के जरिये कनेक्शन में बदलाव पर अंतिम फैसला पीओसी के नतीजे पर निर्भर करेगा।

दूरसंचार विभाग के एडीजी सुरेश कुमार ने 21 मई को जारी नोट में कहा है कि दूरसंचार सेवा प्रदाता प्रीपेड कनेक्शन को पोस्टपेड या पोस्टपेड को प्रीपेड में बदलने के लिए प्रक्रिया के तहत पीओसी पर काम करेंगे। पीओसी के नतीजे के बाद इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।

सीओएआई के सदस्यों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं।

सीओएआई ने नौ अप्रैल को दूरसंचार विभाग से आग्रह किया था कि ग्राहकों को नए सिरे से अपने ग्राहक को जानो यानी केवाईसी प्रक्रिया के बिना पोस्टपेड से प्रीपेड और प्रीपेड से पोस्टपेड में स्थानांतरित होने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसके लिए एकबारगी पासवर्ड यानी ओटीपी का इस्तेमाल होना चाहिए।

नोट में कहा गया है कि आज सभी क्षेत्रों में ओटीपी आधारित सत्यापन एक स्वीकार्य नियम है और नागरिक केंद्रित ज्यादातर सेवाओं की पेशकश इसी के जरिये की जाती है। नोट के अनुसार मौजूदा दौर में ग्राहकों की सुविधा के लिए संपर्करहित सेवाओं को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टआईफोन असेंबल फॉक्सकॉन फैक्ट्रीः शौचालय में 19 वर्षीय रेणुका ने बच्चे को जन्म दिया, बच्चे का गला काटा और शव को बैग में डालकर फेंका

क्रिकेटमैंने अपना काम कर दिया और सभी को अपना-अपना काम करना है?, पत्नी प्रीति नारायणन के साथ वोट डालने पहुंचे रविचंद्रन अश्विन, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना