लाइव न्यूज़ :

प्रभु ने म्यूकोरमाईकोसिस दवा की आपूर्ति को विनियमित करने आग्रह किया

By भाषा | Updated: May 11, 2021 16:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को रसायन एवं उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा से म्यूकोरमाईकोसिस के उपचार में उपयोग की जाने वाली दवा की कीमतों और आपूर्ति को विनियमित करने का आग्रह किया। यह दवा फंगल संक्रमण में इस्तेमाल की जाती है।

गौड़ा को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि दवा कंपनियों ने इस संक्रमण के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवा एम्फोटेरसिन की कीमतें बढ़ा दी हैं और इस दवा की कमी भी बताई गई है।

प्रभु ने कहा, ‘‘मैं आपसे खतरनाक संक्रमण म्यूकोरमाईकोसिस के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवा की कीमत और आपूर्ति को विनियमित करने का आग्रह करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि इस संक्रमण के मामलों में हाल ही में वृद्धि देखी गई है।

इससे पहले नीती आयोग के स्वास्थ्य विभाग के सदस्य वी के पॉल ने शुक्रवार को कहा कि म्यूकोरमाइकोसिस एक कवक संक्रमण है। जो कोविड-19 से संक्रमित रोगियों में मिल रहा है। विशेष तौर पर मोटे और मधुमेह से पीड़ित लोगों में।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत