लाइव न्यूज़ :

पॉवरग्रिड ने राजस्थान में पारेषण प्रणाली चालू की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पॉवरग्रिड) ने राजस्थान सौर ऊर्जा क्षेत्र (एसईजेड) पार्ट-सी से जुड़ी पारेषण प्रणाली चालू की है।

विद्युत मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि पॉवरग्रिड की पूर्ण अनुषंगी कंपनी पावरग्रिड खेतड़ी ट्रांसमिशन सिस्टम लिमिटेड (पीकेटीएसएल) ने इस प्रणाली को चार अक्टूबर को चालू किया है। यह राजस्थान राज्य में स्थापित सबसे बड़ी अंतरराज्यीय शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) वाली परियोजनाओं में से एक है।

पारेषण परियोजना में खेतड़ी (राजस्थान) में एक नया 765 केवी सब-स्टेशन शामिल है। यह पारेषण प्रणाली सब-स्टेशन 765 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से दिल्ली में झटिकारा को जोड़ने के साथ-साथ 400 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन के माध्यम से सीकर (राजस्थान) को भी जोड़ती है।

मंत्रालय के अनुसार पीकेटीएसएल प्रणाली के चालू होने से राजस्थान से देश के विभिन्न हिस्सों में अक्षय ऊर्जा के पारेषण की सुविधा होगी। इससे उद्योगों, घरों और व्यवसायों को लाभ मिलेगा, जिससे राजस्थान सहित देश के आर्थिक विकास को समग्र रूप से बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत