लाइव न्यूज़ :

नोएडा में प्लॉट की नीलामी योजना शुरू, 341 आवासीय भूखंड आवंटित किए जाएंगे

By भाषा | Updated: January 21, 2021 13:21 IST

Open in App

नोएडा, 21 जनवरी नोएडा विकास प्राधिकरण की शहर के 18 आवासीय सेक्टरों में प्लॉट की नीलामी योजना बृहस्पतिवार से शुरू हो गई।

भूखंड लेने के इच्छुक लोगों ने इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत 341 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी सन्तोष कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की इस साल की यह पहली आवासीय भूखंड योजना है। इस योजना के तहत 341 ‘लेफ्ट ओवर’ प्लॉट का आवंटन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवासीय सेक्टर-31, 39, 41, 43, 44, 46, 47, 49, 51, 52, 53, 70, 72, 92, 99, 105, 108, 122 में भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि आवेदनों की जांच के बाद सफल आवेदकों की सूची 28 फरवरी को भारतीय स्टेट बैंक की टेंडर वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। सफल बोलीदाताओं के बीच भूखंडों की नीलामी 3 मार्च, 4 मार्च, 5 मार्च और 8 मार्च को ऑनलाइन की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव