लाइव न्यूज़ :

पीएफसी ने कोविड- 19 टीकाकरण कैंप लगाया, 556 लोगों को टीका लगा

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कार्पोरेशन आफ इंडिया (पीएफसी) ने सोमवार को कहा कि उसने टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जिसमें 556 व्यक्तियों को टीका लगाया गया।

पीएफसी द्वारा जारी वक्तव्य में कहा गया है, ‘‘सार्वजनिक क्षेत्र की गैर- बैंकिंग वित्त कंपनी, पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (पीएफसी) ने कोविड- 19 टीकाकरण कैंप का आयोजन किया। यह आयोजन पीएफसी और पीएफसीसीएल के कर्मचारियों और उनके (18 से 44 साल के बीच के) आश्रित पारिवारिक सदस्यों के लिये किया गया। इसमें बिजली मंत्रालय के कर्मचारी और बिजली मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आने वाले अन्य केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों ने भी भाग लिया।’’

इसमें कहा गया कि इस टीकारण कैंप में कुल मिलाकर 556 लोगों को टीका लगाया गया ताकि उन्हें कोविड-19 से सुरक्षा दी जा सके।

टीकाकरण के इस कैंप का आयोजन अपोलो अस्पताल के सहयोग से पीएफसी के नयी दिल्ली स्थित कार्यालय में किया गया जिसमें 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के पात्र लोगों को कोवीशील्ड की पहली खुराक दी गई। इस दौरान कोविड- 19 से जुड़े सभी सुरक्षात्मक उपायों को अपनाया गया। कैंप का आयोजन बिजली मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा