लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में फिर बढोतरी, कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार

By भाषा | Updated: May 11, 2021 12:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मई पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को एक बार फिर बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते महाराष्ट्र के नांदेड़ से लेकर मध्य प्रदेश के रीवा और राजस्थान के जैसलमेर तक कई स्थानों पर पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया।

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे लीटर और डीजल में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

इस बढ़ोतरी के साथ देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें उच्चतम स्तर पर पहंच गई हैं। दिल्ली में अब पेट्रोल 91.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.36 रुपये में मिल रहा है।

यह चार मई के बाद से कीमतों में छठी बढ़ोतरी है। इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान 18 दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

मूल्य वृद्धि के कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया।

वैट और मालभाड़े जैसे स्थानीय करों के आधार पर विभिन्न राज्यों में ईंधन की कीमत अलग-अलग होती हैं। देश में राजस्थान पेट्रोल पर सबसे अधिक मूल्य वर्धित कर (वैट) वसूलता है, इसके बाद मध्य प्रदेश का स्थान है।

राजस्थान के श्री गंगानगर जिले में पेट्रोल (102.70 रुपये प्रति लीटर) और डीजल (95.06 रुपये लीटर) सबसे महंगा है। इसके अलावा जैसलमेर और बीकानेर में भी पेट्रोल 100 रुपये के स्तर को पार कर गया।

इसी तरह मध्य प्रदेश के शहडोल, रीवा, छिंदवाड़ा और बालाघाट में भी पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से पार हो गया।

मुंबई में पेट्रोल 98.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.48 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा