लाइव न्यूज़ :

पेटीएम ने दुकानदारों के लेन-देन शुल्क के करीब 600 करोड़ रुपये खुद वहन करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: December 1, 2020 18:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम ने दुकानदारों (व्यापारियों) के लेन-देन शुल्क (एमडीआर) का वहन खुद करने की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी ने कहा कि वह व्यापारियों के बदले एमडीआर शुल्क के करीब 600 करोड़ रुपये का वहन खुद करेगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस कदम से व्यापारी पेटीएम ऑल इन वन क्यूआर, पेटीएम साउंडबॉक्स और पेटीएम ऑल इन वन एंड्रॉयड पीओएस से बिना शुल्क दिये भुगतान की सुविधा ले सकते हैं। इससे इन व्यापारियों के पास कारोबार बढ़ाने के लिये पर्याप्त नकदी होना सुनिश्चित होगा।

कंपनी ने कहा कि व्यापारी अब यह भी तय कर सकेंगे कि उन्हें ग्राहकों से भुगतान साीधे बैंक खाते में लेना है या पेटीएम वॉलेट में।

पेटीएम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुमार आदित्य ने कहा कि इससे सूक्ष्म, लघु एवं मझौले उद्यमों (एमएसएमई) को फायदा होने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP Board Result 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी, 10वीं में कशिश वर्मा और 12वीं में शिखा वर्मा ने टॉप किया, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

कारोबारनरयावली में 58 करोड़ 46 लाख रुपए की लागत के 98 विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- हम जो कहते हैं करके दिखाते हैं

भारतState Assembly By-Elections: दोपहर 3 बजे तक महाराष्ट्र की बारामती 40.36% फीसद हुआ मतदान, जानें राहुरी और उमरेठ विधानसभा का हाल

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा