लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी मूल की विधि-विशेषज्ञ लीना खान बनायी गयीं अमेरिका की व्यापार आयुक्त

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:40 IST

Open in App

वाशिंगटन 16 जून पाकिस्तान मूल की 32 वर्षीय अमेरिकी नागरिक लीना खान को अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

अमेरिका में बाजार प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता संरक्षण के नियमों को लागू करने वाली वाली शीर्ष स्वतंत्र एजेंसी का नेतृत्व करने वाली वह अब तक की सबसे कम उम्र की व्यक्ति हैं।

क़ानून की विशेषज्ञ एवं बड़े डिजिटल कंपनियों की आलोचक लीना खान को राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस दायित्व के लिए चुना । सीनेट ने उनके नाम पर 68-28 के बहुमत से मुहर लगायी।

लीना ने मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद कहा, ‘संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) का नेतृत्व करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा चुना जाना यह एक बहुत बड़ा सम्मान है।’

लीना खान कोलंबिया ला स्कूल में कानून पढ़ती थीं। वह अमरिकी संसद की कुछ समतितियों में विधि सलाहकार की सेवा दे चुकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव