लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान छह अरब डॉलर के ऋण पैकेज के लिए अगले सप्ताह आईएमएफ से फिर बातचीत शुरू करेगा

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:21 IST

Open in App

इस्लामाबाद, तीन अक्टूबर पाकिस्तान छह अरब डॉलर के ऋण पैकेज को फिर से पटरी पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के साथ अगले सप्ताह बातचीत शुरू करने जा रहा है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के अनुसार, पांच दिन की तकनीकी वार्ता वर्चुअल तरीके से चार अक्टूबर को शुरू होगी। इसमें दोहा, कतर से आईएमएफ की टीम जुड़ेगी।

यदि यह वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न होती है, तो आईएमएफ पाकिस्तान को तत्काल एक अरब डॉलर जारी करेगा।

पाकिस्तान और आईएमएफ ने जुलाई, 2019 में छह अरब डॉलर के ऋण के लिए करार किया था। जनवरी, 2020 में यह कार्यक्रम पटरी से उतर गया था। इस साल मार्च में संक्षिप्त अवधि के लिए यह कार्यक्रम फिर शुरू हुआ, लेकिन जून में यह फिर पटरी से उतर गया।

इस ऋण करार को लेकर दोनों पक्षों के बीच जून से अगस्त के दौरान कोई गंभीर वार्ता नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव