लाइव न्यूज़ :

प. बंगाल के जीआई प्रमाणित फाजिल आम का बहरीन को निर्यात किया गया : वाणिज्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: July 10, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई भौगोलिक संकेतक (जीआई) प्रमाणित फाजिल आम की खेप का बहरीन को निर्यात किया गया है। वाणिज्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि यह आम पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले का है।

जीआई के दर्जे की वजह से उत्पादकों को उनके उत्पाद की अच्छी कीमत मिलती है। कोई अन्य उत्पादक उस नाम का दुरुपयोग नहीं कर सकता। जीआई का दर्जा किसी विशेष क्षेत्र के कृषि, प्राकृतिक या विनिर्मित उत्पाद (हस्तशिल्य या औद्योगिक सामान) को दिया जाता है। इस तरह का नाम गुणवत्ता और विशिष्टता का प्रतीक होता है।

दार्जिलिंग चाय, तिरुपति का लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर का संतरा या कश्मीरी पश्मीना इसी तरह के उत्पाद हैं।

एक बयान में कहा गया है कि जून, 2021 में बहरीन में एक सप्ताह का आम संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में आम की 16 किस्में प्रदर्शित की गईं। इनमें तीन जीआई प्रमाणित किस्में थीं। इनमें खिरसापतिन एवं लक्ष्मणभोग (पश्चिम बंगाल) तथा जरदालू (बिहार) किस्में शामिल थीं।

जहां देश के ज्यादातर राज्यों में आम की पैदावार होती है, आम के कुल उत्पादन में उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक का प्रमुख हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत