लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी के डूबे समुद्री जहाज के पास सुरक्षा, समुद्री पात्रता संबंधी सभी प्रमाण पत्र मौजूद थे: मंत्री

By भाषा | Updated: August 11, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त मुंबई तटीय क्षेत्र में मई में हुई दुर्घटना के दौरान डूबने वाली ओएनजीसी की नौका ‘बजरा पापा -305’ के पास सुरक्षा और समुद्री क्षेत्र में काम करने संबंधी सभी प्रमाणपत्र उपलब्ध थे। तेल राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने बुधवार को राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि 16 मई को, चक्रवात तोउकते- के दौरान इस बजरा में 261 लोग सवार थे जो कि तूफान में फंस गये थे। उनमें से कईयों को बचा लिया गया।

संसद के उच्च सदन में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘बजरा पापा-305, वर्ष 2004 में बनाया गया था।’’

भारतीय नियम समुद्र में चलने योग्य नौकाओं को 35 वर्ष तक संचालित करने की अनुमति देते हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘इस समुद्री जहाज के विनिर्देशों की समीक्षा की गई और भारत सरकार के उपक्रम, इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा तकनीकी स्वीकृति दी गई।’’

उन्होंने कहा कि उक्त समुद्री नौका के पास इच्छित ऑपरेशन को अंजाम देने के मकसद से समुद्री परिचालन की योग्यता के लिए आवश्यक सभी जरूरी वैधानिक प्रमाण पत्र थे।’’

अरबपति पल्लोनजी मिस्त्री के शापूरजी पल्लोनजी समूह के स्वामित्व वाली इंजीनियरिंग कंपनी एफकांस इंफ्ररस्ट्रक्चर द्वारा इस जहाज को किराए पर लिया गया था। एफकांस मुंबई अपतटीय क्षेत्र में सरकारी स्वामित्व वाली तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के तेल क्षेत्रों पर काम कर रहा था।

तेली ने कहा, ‘‘ओएनजीसी ने 188 जीवित बचे लोगों के परिवारों को तत्काल राहत के रूप में प्रत्येक को एक लाख रुपये और घटना में मारे गये 86 लोगों के परिवारों को दो लाख रुपये के सहायता चेक जारी किए। कुल दी गई राहत राशि 3.6 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत