लाइव न्यूज़ :

ऑयल इंडिया ने असम में गैस की खोज की

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर देश की दूसरी सबसे बड़ी सरकारी तेल उत्पादक कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने शुक्रवार को कहा कि उसने असम के तिनसुकिया में खोदे गये एक कुएं से प्राकृतिक गैस की खोज की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस खोज से असम में तेल एवं गैस की खोज के लिए नए क्षेत्र खुलेंगे और भविष्य की खोज व विकास गतिविधियों के साथ गैस उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’

ऑयल इंडिया लिमिटेड (ओआईएल) ने कहा कि ऊपरी असम बेसिन में तिनसुकिया पेट्रोलियम माइनिंग लीज (पीएमएल) में डिनजन -1 में हाइड्रोकार्बन का पता लगाया गया।

इसमें कहा गया है कि इस कुएं में लगभग 10 मीटर हाइड्रोकार्बन के सम्मिश्रण वाली रेत की प्राप्ति हुई।

परीक्षण करने पर, इससे प्रति दिन 1,15,000 मानक घन मीटर की दर से गैस का उत्पादन किया गया।

ओआईएल, जिसका अधिकांश संचालन उत्तर-पूर्व में केंद्रित है, ने यह संकेत नहीं दिया कि खोजे गये भंडार में कितना गैस हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव