लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के लिए नयी सुबह, टाटा समूह को विमानन कंपनी बेचने पर सिंधिया ने कहा

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि टाटा समूह को एयर इंडिया की बिक्री एयरलाइन के लिए एक नयी सुबह का प्रतीक है और उन्हें उम्मीद है कि विमान वाहक सफल संचालन के जरिए लोगों को करीब लाना जारी रखेगा।

टाटा संस ने जिस विमानन कंपनी की स्थापना 90 साल पहले की थी, उसके लिए 18,000 करोड़ रुपये की बोली लगाकर 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली। सरकार ने टाटा संस की बोली को मंजूरी दे दी है।

सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘एयर इंडिया की टाटा समूह में वापसी एयरलाइंस के लिए एक नयी सुबह का प्रतीक है! नए प्रबंधन को मेरी शुभकामनाएं, और विमानन कंपनी के उड़ान भऱने के लिए एक नया रनवे बनाने के कठिन कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए दीपम सचिव और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि विमानन कंपनी अपने सफल संचालन के जरिए लोगों को करीब लाने के अपने मिशन को जारी रखेगी।’’

सरकारी कंपनियों के निजीकरण की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्र सरकार के निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की एक विशेष इकाई (एसपीवी) सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है।

एयर इंडिया के अधिग्रहण की दौड़ में टाटा संस ने स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह की अगुवाई वाले समूह को पीछे छोड़ा।

दीपम के सचिव ने कहा कि टाटा की 18,000 करोड़ रुपये की बोली में 15,300 करोड़ रुपये का कर्ज लेना और बाकी का नकद भुगतान करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव