लाइव न्यूज़ :

डिजिटल बिल भुगतान को अपनाने के लिए एनडीडीबी ने दूध उत्पादकों, सहकारी संस्थाओं को पुरस्कृत किया

By भाषा | Updated: November 26, 2020 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर सरकार के राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने बृहस्पतिवार को 22 राज्यों के 86 दुग्ध उत्पादकों, 19 दुग्ध सहकारी समितियों और आठ दूध उत्पादक कंपनियों को डिजिटल बिल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार दिए।

भारत के श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन की जयंती 26 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर ये पुरस्कार दिये गये।

एनडीडीबी के अध्यक्ष दिलीप रथ ने कहा कि ये पुरस्कार मानक स्थापित करेंगे तथा भारत सरकार के डिजिटल इंडिया ड्राइव के साथ-साथ एनडीडीबी के प्रयासों से डेयरी से किसान निश्चित तौर पर बैंकों से भुगतान प्राप्त करने और अन्य डिजिटल मंचों का उपयोग करने की ओर उत्साहित होंगे।

एनडीडीबी के अध्यक्ष ने इस मौके पर डेयरी से जुड़ी सहकारी संस्थाओं में से 62 दूध उत्पादकों और दूध उत्पादक कंपनियों में से 24 दूध उत्पादकों को डिजिटल माध्यम से दूध का भुगतान स्वीकार करने के लिए सम्मानित किया।

साथ ही, डिजिटल माध्यम से दूध के बिलों के भुगतान को बढ़ावा देने के लिए देश के 22 राज्यों से संबंधित 19 डेयरी सहकारी दूध संघ/महासंघ व आठ दूध उत्पादक कंपनियों को भी सम्मानित किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव