लाइव न्यूज़ :

एनडीडीबी ने बायोगैस आधारित खाद प्रबंधन मॉडल को बढ़ावा देने के लिए सस्टेन प्लस के साथ समझौता किया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 20:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) ने सोमवार को कहा कि उसने बायोगैस आधारित खाद को बढ़ावा देने के लिए सस्टेन प्लस एनर्जी फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है।

एनडीडीबी के कार्यकारी निदेशक मीनेश शाह ने एक बयान में कहा, ‘‘यह गठबंधन एनडीडीबी को डेयरी सहकारी समितियों और उत्पादक कंपनियों के नेटवर्क के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों में बायोगैस खाद प्रबंधन मॉडल के अनुभव का परीक्षण करने और उसकी पुनरावृत्ति करने में मदद करेगा।’’

उन्होंने कहा कि बायोगैस आधारित खाद प्रबंधन मॉडल छोटे किसानों की खाना पकाने की स्वच्छ ऊर्जा की जरूरत पूरा करने और कृषि में पोषक तत्वों से भरपूर जैव-कचरे के उपयोग को बढ़ावा देने में मदद करता है।

शाह ने आगे कहा कि किसान अधिशेष जैव-कीचड़ बेच कर भी आय कमा सकते हैं। एकत्रित अधिशेष घोल का उपयोग जैविक खाद बनाने में किया जाता है। सस्टेन प्लस के निदेशक गणेश नीलम ने कहा कि यह साझेदारी सस्टेन प्लस को विकेंद्रीकृत टिकाऊ ऊर्जा पहुंच कार्यक्रमों और प्रौद्योगिकियों को बढ़ाने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टDelhi: क्रूरता की सारी हदें पार! रेप और हत्या के बाद शव को घसीटा, तिजोरी खोलने के लिए अपनाई रूह कंपा देने वाली तरकीब

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना