जेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 13, 2026 19:26 IST2026-05-13T19:10:19+5:302026-05-13T19:26:16+5:30

आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (AMUL) की मालिक गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने विभिन्न दूध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसमें 1 लीटर अमूल ताजा की कीमत में 2 रुपये और 500 मिलीलीटर अमूल गोल्ड की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी शामिल है।

Amul Hikes Milk Prices ₹2 Per Litre Across India From May 14 Petrol-diesel impact impact on pocket? | जेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

file photo

Highlightsमूल्य वृद्धि में अमूल के कुछ सबसे अधिक बिकने वाले दूध उत्पाद शामिल हैं।देश के विभिन्न हिस्सों में बेचे जाने वाले कई प्रकारों पर लागू होगा। बढ़ोतरी से दैनिक घरेलू खर्चों पर असर पड़ने की आशंका है।

नई दिल्लीः प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने 14 मई से दूध की विभिन्न किस्मों की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की घोषणा की है। यह वृद्धि अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, गोल्ड, ताज़ा, गाय का दूध, भैंस का दूध, स्लिम एंड ट्रिम और टी-स्पेशल जैसे लोकप्रिय उत्पादों पर लागू होगी। अमूल ने बुधवार को बढ़ती लागत के कारण पूरे भारत में दूध की कीमतें दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा की। नई दरें कल यानी 14 मई से लागू होंगी। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) अमूल ब्रांड के तहत अपने उत्पाद बेचती है।

पिछली बार कीमतों में बढ़ोतरी एक मई, 2025 को की गई थी। आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड (AMUL) की मालिक गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने विभिन्न दूध उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जिसमें 1 लीटर अमूल ताजा की कीमत में 2 रुपये और 500 मिलीलीटर अमूल गोल्ड की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी शामिल है।

प्रमुख डेयरी ब्रांड अमूल ने कई किस्मों के दूध की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की है। संशोधित दरें 14 मई से लागू होंगी। यह नवीनतम मूल्य संशोधन अमूल स्टैंडर्ड मिल्क, भैंस का दूध, गोल्ड, स्लिम एंड ट्रिम, टी-स्पेशल, ताज़ा और गाय के दूध सहित प्रमुख दूध उत्पादों पर लागू होगा। यह वृद्धि उन सभी बाजारों में उपभोक्ताओं को प्रभावित करेगी जहां अमूल के उत्पाद बेचे जाते हैं।

देश के विभिन्न हिस्सों में बेचे जाने वाले कई प्रकारों पर लागू होगा। खबरों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी से दैनिक घरेलू खर्चों पर असर पड़ने की आशंका है, खासकर ऐसे समय में जब खाद्य पदार्थों और जीवन यापन की लागत पर दबाव बना हुआ है। कंपनी के अनुसार, इस मूल्य वृद्धि में अमूल के कुछ सबसे अधिक बिकने वाले दूध उत्पाद शामिल हैं।

Web Title: Amul Hikes Milk Prices ₹2 Per Litre Across India From May 14 Petrol-diesel impact impact on pocket?

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे