लाइव न्यूज़ :

मिसेज बेक्टर्स फूड 15 दिसंबर को पूंजी बाजार में उतरेगी, 286-288 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:01 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर बिस्कुट और ब्रेड बनाने वाली पंजाब की कंपनी मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशिएल्टीज की अपने राजपुरा विनिर्माण इकाई के विस्तार के लिए बाजार से करीब 450- 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अगले सप्ताह मध्य में पूंजी बाजार में उतरने की योजना है।

कंपनी की प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम पेशकश (आईपीओ) 15 दिसंबर को खुलेगी और 17 दिसंबर को बंद हो जाएगी तथा 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर का मूल्य दायरा 286- 288 रुपये प्रति शेयर पर निर्धारित किया गया है।

मिसेज बेक्टर्स फूड स्पेशिएल्टी के प्रबंध निदेशक अनूप बेक्टर ने आईपीओ रोडशो में संवाददाताओं को बताया कि न्यूनतम बोली 50 शेयर के लॉट के लिए लगायी जा सकेगी और उसके ऊपर 50 इक्विटी शेयरों के गुणक में बोली लगायी जा सकेगी। ।

निर्गम का 50 प्रतिशत तक का हिस्सा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित होगा, जबकि 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित होगा। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए 15 प्रतिशत तक का हिस्सा रखा गया है। इसमें कर्मचारियों के लिए आरक्षण का हिस्सा 50 लाख रुपये तक का होगा।

चूंकि कंपनी के प्रवर्तक अपनी कोई इक्विटी नहीं बेच रहे हैं, इसलिए आईपीओ के बाद भी उनकी 51 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत