लाइव न्यूज़ :

मदर डेयरी ने मिठाई पोर्टफोलियो का विस्तार किया, दो-तीन साल में 100 करोड़ रु. के कारोबार का लक्ष्य

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी दिल्ली-एनसीआर में दूध की प्रमुख आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने अपने मिठाइयों के कोरबार में पोर्टफोलियो (उत्पाद सूची) का विस्तार किया है।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मदर डेयरी का अगले दो से तीन साल में अपने मिठाई पोर्टफोलियो से 100 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य है।

जोशी ने कहा, ‘‘भारतीय डेयरी और बागवानी पारिस्थितिकी तंत्र का ग्रामीण अर्थव्यवस्था की समृद्धि में बड़ा योगदान है।’’ उन्होंने कहा कि बागवानी के इन उत्पादों को झारखंड के आदिवासियों से खरीदा जाएगा। इससे उन्हें नया बाजार मिलेगा और उनकी आजीविका पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

कंपनी ने कहा है कि वह इस नए खंड में 100 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य लेकर चल रही है। राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी मदर डेयरी फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड ने मिठाई के दो नए संस्करण मथुरा पेड़ा और मेवा आटा लड्डू पेश किए हैं।

इसके अलावा कंपनी ने मकर संक्रांति के मौके पर अपने सफल ब्रांड के तहत तीन पैकेटबंद खाद्य उत्पाद फ्रोजन ड्रमस्टिक, फ्रोजन कट ओकरा (कटी भिंडी) और फ्रोजन हल्दी पेस्ट क्यूब पेश किया है। इस मौके पर एनडीडीबी की चेयरमैन वर्षा जोशी और मदर डेयरी के उप प्रबंध निदेशक ओमवीर सिंह उपस्थित थे।

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के 1,500 दूध के बूथ और 300 सफल दुकानें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव