लाइव न्यूज़ :

बीएसई एसएमई मंच पर एक साल में सूचीबद्ध होंगी 60 से अधिक छोटी कंपनियां

By भाषा | Updated: May 26, 2021 14:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई अपनी कारोबारी जरूरतों के लिए इक्विटी कोष जुटाने को 60 से अधिक लघु एवं मझोले उपक्रम (एसएमई) एक साल में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएंगे। बीएसई के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीएसई के एसएमई और स्टार्टअप प्रमुख अजय ठाकुर ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इन कंपनियों को एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

पिछले साल सिर्फ 16 एसएमई ने आईपीओ के जरिये 100 करोड़ रुपये जुटाए थे।

ठाकुर ने बताया कि महामारी के दौरान एक्सचेंज ने एसएमई को इक्विटी वित्तपोषण और सूचीबद्धता के प्रति जागरूक करने को करीब 150 वेबिनार का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी की वजह से छोटी कंपनियां समझती हैं कि सूचीबद्धता के बाद अनुपालन और स्तर और लागत बढ़ जाती है।

ठाकुर ने कहा कि एसएमई की सूचीबद्धता से एसएमई की पहचान बढ़ती है और साथ ही उनके ब्रांड का निर्माण भी होता है। इसके अलावा इससे उनकी क्रेडिट रेटिंग में सुधार होता है और उन्हें आसानी से वित्त की सुविधा तथा वृद्धि के अवसर उपलब्ध होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसई एसएमई पहला एसएमई मंच है जिसपर 400 एसएमई ने दस्तावेज जमा कराए हैं। इनमें से 337 पहले ही सूचीबद्ध हो चुकी हैं। शेष 63 एसएमई इकाइयां एक साल के समय में सूचीबद्ध होंगी।’’

उन्होंने कहा कि पिछले साल हमने कई कदम उठाए थे, जिससे हमारे मंच पर हर महीने एक कंपनी सूचीबद्ध हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव