लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के 160 से अधिक सांसद नहीं जमा कर रहे आयकरः रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 23, 2021 22:08 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 23 दिसंबर पाकिस्तान में 35 अरब रुपये (20 करोड़ डॉलर) से अधिक की संपत्ति रखने वाले 160 से अधिक सांसद या तो आयकर का भुगतान नहीं कर रहे हैं या संघीय राजस्व बोर्ड (एफबीआर) के पास अपना पंजीकरण ही नहीं कराया है।

बृहस्पतिवार को आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया। 'जियो न्यूज' के मुताबिक, नेशनल असेंबली और प्रांतीय सरकार के सदस्यों सहित देश के 1,170 विधायी सदस्यों में से 161 कर कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। इनमें से 103 सांसदों ने आकलित करों का भुगतान नहीं किया है और बाकी सांसदों ने अभी तक एफबीआर के साथ पंजीकरण नहीं कराया है।

हालांकि इस खबर में पाकिस्तान के इन नेताओं के नाम का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इसमें यह जिक्र जरूरी है कि कम से कम 76 सांसद प्रमुख राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं और दो लोग केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री भी हैं।

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि इनमें से चार सांसदों ने पिछले एक दशक में ब्रिटेन, यूएई और नॉर्वे में सामूहिक रूप से लाखों डॉलर की संपत्ति खरीदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत