लाइव न्यूज़ :

एमएम फोर्जिंग्स ने 33 करोड़ रुपये में कैफोमा ऑटोपार्ट्स का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: October 16, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर वाहन कलपुर्जा निर्माता कंपनी एमएम फोर्जिंग्स लिमिटेड (एमएमएफ) ने कुल 33 करोड़ रुपये में ‘कैफोमा ऑटोपार्ट्स’ का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी एक नियामकीय सूचना में कहा कि ट्रैक्टर और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए मशीनीकृत क्रैंकशाफ्ट के बड़े आपूर्तिकर्ताओं में से एक कैफोमा का अधिग्रहण 28 करोड़ रुपये नकद में किया गया है। इसके अलावा वह कंपनी के पांच करोड़ रुपये के कर्ज का भी भुगतान करेगी।

कंपनी ने कहा कि अधिग्रहण से कंपनी को प्रति माह 60,000 मशीनी क्रैंकशाफ्ट तक बनाने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने कहा कि संयुक्त इकाई को मोटर वाहन, वाणिज्यिक वाहन, निर्यात, कृषि उपकरण, औद्योगिक और समुद्री उपकरणों सहित विभिन्न क्षेत्रों में मशीनी क्रैंकशाफ्ट का पूर्ण आपूर्तिकर्ता बनने की उम्मीद है।

कैफोमा की प्रतिमाह 15,000 क्रैंकशाफ्ट का उत्पादन करने की क्षमता है।

कंपनी ने आगे कहा कि वह दक्षिण भारत में क्रैंकशाफ्ट की अपनी मशीनिंग क्षमता को बढ़ाकर 25,000 इकाइर्द्य प्रति माह कर रही है ताकि इस क्षेत्र में एक महत्त्वपूर्ण उपस्थिति स्थापित की जा सके।

कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि नए पुर्जों के विकास और बाजार में वृद्धि के साथ इस अधिग्रहण से 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा।

रानीपेट में कैफोमा की 20,000 वर्ग मीटर फ्रीहोल्ड भूमि और 6,500 वर्ग मीटर का कारखाना भवन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?