लाइव न्यूज़ :

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर नकद, शेयरों के सौदे में हाइटैक डायग्नोस्टिक सेंटर का अधिग्रहण करेगी

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जनवरी नैदानिक श्रृंखला चलाने वाली मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने रविवार को कहा कि वह डा. गणेशन के हाइटेक डायग्नोस्टिक सेंटर प्रा. लि. का नकद और शेयरों के मिले जुले सौदे में अधिग्रहण करेगी। इससे दक्षिण भारत में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी।

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने इस संबंध में दी गई नियामकीय सूचना में कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने इस अधिग्रहण को आंशिक तौर पर 511 करोड़ रुपये के नकद भुगतान और आंशिक तौर पर हाइटेक के प्रवर्तक समूह को दो रुपये अंकित मूल्य वाले 4.95 लाख शेयरों को तरजीही आधार पर जारी करने के तौर पर मंजूरी दी है।

इसमें कहा गया है कि 300 करोड़ रुपये तक की नकद राशि का भुगतान कंपनी आंतरिक स्रोतों और रिण से करेगी। नियामकीय सूचना में कहा गया है कि अधिग्रहण सौदे के तहत हस्तांतरण आसानी के साथ हो इसके लिये हाईटेक डायग्नोस्टिक के प्रवर्तक एवं संस्थापक एस पी गणेशन को अगले कुछ साल के लिये नेतृत्व टीम का हिस्सा रखा जायेगा।

इस अधिग्रहण के बाद मेट्रोपोलिस को हाईटैक की 31 नैदानिक प्रयोगशालाओं तक पहुंच बढ़ जायेगी। इसमें तीन एनएबीएल और आईएमआर से मान्यता प्राप्त लैबोरेटरीज हैं। इसके अलावा 68 संग्रहण केन्द्र भी हैं। अधिग्रहण तीन माह में पूरा हो जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव