लाइव न्यूज़ :

मेटा, सीबीएसई ने विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा पर पाठ्यक्रम के लिए भागीदारी का विस्तार किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर मेटा (पूर्व में फेसबुक) ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक छात्रों और दस लाख शिक्षकों के लिए डिजिटल सुरक्षा पर एक पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार करने की घोषणा की है।

मेटा और सीबीएसई इस समझौते के जरिये छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री तक ऑनलाइन पहुंच की अनुमति देकर माध्यमिक शिक्षा पाठ्यक्रम को पेश करेंगे। यह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

मेटा के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मार्क जुकरबर्ग ने ‘मेटा फ्यूल फॉर इंडिया-2021’ कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

जुकरबर्ग ने कहा, ‘‘मैं इस साझेदारी को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह इस उद्यमशीलता की भावना और इन उपकरणों में से कुछ को ‘मेटावर्स’ के आसपास लाने और भारत में शिक्षा प्रणाली के लिए प्रशिक्षण देने का यह एक बड़ा अवसर है।’’

मेटावर्स दरअसल एक ऑनलाइन रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी और वीडियो सहित कई तकनीकों का एक संयोजन है जहां उपयोगकर्ता एक डिजिटल ‘दुनिया’ के भीतर ‘लाइव’ होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

भारतVIDEO: पीएम मोदी बोले, “मिठाई भी बंटेगी, झालमुरी भी!”, बंगाल में BJP की जीत तय?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा