लाइव न्यूज़ :

मर्सिडीज-बेंज भारत में सभी डीलरशिप केंद्र पर इलेक्ट्रिक एसयूवी ईक्यूसी बेचेगी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 14:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर जर्मन लक्जरी कार निर्माता कंपनी, मर्सिडीज-बेंज ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह दूसरे चरण की विस्तार रणनीति के तहत भारत में सभी डीलरशिप केंद्रों पर अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी ईक्यूसी की बिक्री शुरू करेगी।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने वर्ष 2020 में ईक्यूसी की पेशकश की थी और अब तक यह छह चुनिंदा शहरों में 14 स्थानों पर उपलब्ध थी।

कंपनी ने कहा कि अक्टूबर 2020 में वाहन के 99.3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेशकश होने के बाद पहले बैच के वाहनों को बेचने के बाद कंपनी ईक्यूसी के अगले बैच के लिए बृहस्पतिवार से बुकिंग फिर से खोल दी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘मर्सिडीज-बेंज (इंडिया) के 50 शहरों और 94 स्थानों पर डीलरों को ईक्यूसी प्रशिक्षित कर्मचारी और उपकरणों से लैस किया जाएगा ताकि ईक्यूसी मालिकों के लिए परेशानी मुक्त सवारी का अनुभव प्रदान किया जा सके।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ मार्टिन श्वेंक ने कहा, ‘‘ईक्यूसी के साथ भारत में लक्जरी ईवी बाजार की शुरुआत करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय था और यह एक सही दिशा में उठाया गया कदम था। ईक्यूसी के लिए ग्राहकों की बढ़ती मांग के साथ, अब हम पूरे खुदरा नेटवर्क को शामिल करते हुए 50 भारतीय शहरों में अपनी इलेक्ट्रिकल वाहनों (ईवी) की पैठ का विस्तार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव