लाइव न्यूज़ :

बाजार संभला , सेंसेक्स 453 अंक मजबूत

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:47 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर यूरोपीय बाजारों से मिले सकारात्मक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को तेजी लौटी और यह 453 अंक उछलकर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी और बैंक शेयरों में मजबूत सुधार का बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 452.73 अंक यानी 0.99 प्रतिशत मजबूत होकर 46,006.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 968 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 137.90 अंक यानी 1.03 प्रतिशत मजबूत होकर 13,466.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एचसीएल टेक रही। इसमें करीब 5 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, पावरग्रिड, सन फार्मा, एल एंड टी और नेस्ले इंडिया में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, कोटक बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक में गिरावट का रुख रहा।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति मामलों के प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में घरेलू बाजार में तेजी आयी। मुख्य कारण आईटी शेयरों में लिवाली थी।

उन्होंने कहा कि निवेशक एक बार फिर सुरक्षित कंपनियों के शेयरों में निवेश पर गौर कर रहे हैं जो महामारी की स्थिति में मजबूत रहे हैं। इस हिसाब से आईटी, दवा, दूरसंचार और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनियों पर जोर रहा।

मोदी ने कहा, ‘‘हालांकि नये कोरोनो वायरस (स्ट्रेन) की खबर वैश्विक स्तर पर बाजारों के लिये अच्छा नहीं है, लेकिन भारत अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में दिख रहा है। आने वाले दिनों में बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यह स्थिति तबतक रह सकती है जबतक नये कोरोना वायरस को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती तथा टीकाकरण की प्रभावित की बात सामने नहीं आती।’’

जर्मनी की दवा कंपनी बॉयो-एन-टेक ने कहा कि उसे उम्मीद है कि उसका टीका नये वायरस के खिलाफ प्रभावी होगा। इससे यूरोपीय बाजारों में अच्छी तेजी आयी।

वायरस का नया किस्म हाल के सप्ताहों में मुख्य रूप से लंदन और इंग्लैंड के दक्षिणपूर्व हिस्से में दिखा है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सोल, हांगकांग और तोक्यो नुकसान में रहे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 1.67 प्रतिशत टूटकर 50.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव