लाइव न्यूज़ :

दिवाली से पहले धनतेरस में रोशन हुआ बाजार, सिक्कों और हल्के आभूषणों की बिक्री बढ़ी

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली/ मुंबई, 13 नवंबर दिवाली से पहले धनतेरस में शुक्रवार को सोने और चांदी की बिक्री में तेजी आती हुई दिखाई दी और कोविड-19 महामारी के चलते वित्तीय संकट तथा सोना महंगा होने की वजह से इस दौरान सिक्कों और हल्के आभूषणों की मांग ज्यादा रही।

कारोबारियों ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के डर से ज्यादातर ग्राहकों ने अग्रिम बुकिंग करा ली थी और शुक्रवार को उन्होंने अपना ऑर्डर लिया, जबकि कुछ तनिष्क और मेलोर्रा जैसे ऑनलाइन ब्रांडों के जरिए सुरक्षित खरीदारी कर रहे हैं।

जो लोग इन कीमती धातुओं नहीं खरीद सकते, वे इस साल दो दिन मनाए जा रहे धनतेरस त्योहार के मौके पर स्टील के बर्तन खरीद रहे हैं।

धनतेरस को सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान खरीदने के लिए एक शुभ दिन माना जाता है और यह त्योहार बड़े पैमाने पर उत्तर और पश्चिम भारत में मनाया जाता है।

धनतेरस में इस समय सोने की कीमत 50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है, जो पिछले साल 38,096 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष अनंत पद्मनाभन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम सुबह से लोगों की आवाजाही देख रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार को कार्य दिवस होने के कारण शाम तक इसमें तेजी आने की उम्मीद है।’’

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के प्रबंध निदेशक (भारत) सोमसुंदरम पी आर ने कहा कि गुरुवार शाम से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं हैं, लेकिन आज माहौल काफी बेहतर है। ये बिक्री में बदल पाएगी या नहीं, इसके लिए इंतजार करने की जरूरत है।

सोमसुंदरम ने आगे बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते उपभोक्ताओं के व्यवहार में भारी बदलाव आया है और इस बार ऑनलाइन बिक्री मंचों के जरिए सिक्कों और छड़ों की अधिक मांग है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा गोल्ड ईटीएफ और सॉवरेन गोल्ड उपलब्ध होने के साथ निवेश पर खर्च अधिक होने की उम्मीद है।

बेंगलुरु स्थित ऑनलाइन ज्वैलरी ब्रांड मेलोर्रा के संस्थापक और सीईओ सरोजा येरमिल्ली ने कहा, ‘‘हम बिक्री में 30 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन हम कल 90 प्रतिशत बढ़त हासिल कर चुके हैं। हमें आज भी अच्छी बिक्री की उम्मीद हैं।’’

मुंबई के सर्राफा बाजार में यूटी झवेरी के कुमार जैन ने कहा कि सुबह से काफी संख्या में लोग आ रहे हैं और ज्यादातर लोग शादी से संबंधित आभूषण, सिक्के और चांदी के बर्तन खरीद रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव