लाइव न्यूज़ :

बाजार नई ऊंचाई पर बंद, सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:15 IST

Open in App

(तीसरे पैरा में जरूरी सुधार के साथ रिपीट)

मुंबई, पांच अगस्त शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 123.07 अंक की मजबूती के साथ नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में तेजी के साथ बाजार चढ़ा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान 54,717.24 अंक के अबतक के उच्चतम स्तर तक चला गया था। लेकिन अंत में यह 123.07 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,492.84 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.22 प्रतिशत मजबूत होकर नये रिकार्ड स्तर 16,294.60 अंक (रिपीट 16,294.60 अंक) पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 16,349.45 अंक के उच्चतम स्तर तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल का शेयर रहा। इसके अलावा, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और एचसीएल टेक में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘आईटी और धातु शेयरों में तेजी से घरेलू मानक सूचकांकों में मजबूती बनी रही और वे नई ऊंचाई पर पहुंचे पहुंचे। इसके अलावा, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से भी बाजार को समर्थन मिला।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि तेजी कोई चौतरफा नहीं रही और मझोले तथा छोटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गयी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सियोल नुकसान में रहे जबकि टोक्यो में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत