लाइव न्यूज़ :

शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.90 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

By भाषा | Updated: November 15, 2020 15:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर बीते सप्ताह शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिला कर 1,90,571.55 करोड़ रुपये बढ़ गया। इससे निवेशकों की सकारात्मक भावना का पता चलता है।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस को सर्वाधिक फायदा हुआ। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आयी। हालांकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल समेत शेष आठ शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में तेजी देखी गयी।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण इस दौरान सर्वाधिक 35,878.56 करोड़ रुपये बढ़कर 2,63,538.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इस दौरान, एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 34,077.46 करोड़ रुपये बढ़कर 7,54,025.75 करोड़ रुपये, एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 31,989.44 करोड़ रुपये बढ़कर 4,15,761.38 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 30,142.34 करोड़ रुपये बढ़कर 3,35,771.38 करोड़ रुपये हो गया।

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का एमकैप 22,156.31 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,223.88 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 17,266.84 करोड़ रुपये बढ़कर 2,62,630.53 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक का 10,520.48 करोड़ रुपये बढ़कर 3,50,501.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इंफोसिस के बाजार मूल्यांकन में 8,540.12 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई और यह 4,82,783.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसके विपरीत, आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 18,392.74 करोड़ रुपये घटकर 13,53,624.69 करोड़ रुपये रह गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण भी 14,090.21 करोड़ से कम होकर 10,02,149.38 करोड़ रुपये पर आ गया।

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी हुई है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इंफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

पिछले सप्ताह के दौरा, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,744.92 अंक यानी 4.16 प्रतिशत की तेजी में रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

भारतपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा फर्जी? सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना