लाइव न्यूज़ :

मणिपुर ने शहरी स्थानीय निकाय सुधारों को लागू किया, 75 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज लेने की मंजूरी मिली

By भाषा | Updated: January 12, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 जनवरी मणिपुर शहरी स्थानीय निकायों में सुधारों को पूरा करने वाला चौथा राज्य बन गया है। इसके साथ राज्य को 75 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर्ज लेने की वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिली है।

वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले व्यय विभाग द्वारा निर्धारित सुधारों को लागू करने वाले तीन अन्य राज्य आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना हैं। इन तीनों राज्यों से शहरी स्थानीय निकायों में सुधार किये हैं।

वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सुधार पूरा होने के साथ मणिपुर खुले बाजार से उधारी के जरिये 75 करोड़ रुपये अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिये पात्र हो गया है। इस बारे में व्यय विभाग ने

11 जनवरी, 2021 को मंजूरी दे दी।

शहरी स्थानीय निकाय सुधारों को पूरा होने के बाद तीनों राज्यों को 7,481 करोड़ रुपये अतिरिक्त कर्ज लेने की अनुमति दी गयी।

बयान के अनुसार शहरी स्थानीय निकायों में और नागरिक केंद्रित सेवाओं में सुधारों का उद्देश्य राज्यों में स्थानीय निकायों को वित्तीय रूप से मजबूत बनाना और उन्हें बेहतर सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा स्वच्छता सेवाएं प्रदान करने में सक्षम बनाना है। आर्थिक रूप से मजबूत स्थानीय निकाय बेहतर नागरिक बुनियादी ढांचे का निर्माण करने में सक्षम होंगे।

कोविड-19 महामारी से उत्पन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्‍यक संसाधनों की जरूरत को देखते हुए केंद्र सरकार ने 17 मई, 2020 को राज्यों को उनके सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की 2 प्रतिशत उधार सीमा बढ़ाई थी।

बयान के अनुसार इस विशेष सुविधा का आधा राज्यों द्वारा नागरिक केंद्रित सुधारों को शुरू करने से जुड़ा था। राज्यों को प्रत्येक क्षेत्र में सुधारों को पूरा करने पर उनके जीएसडीपी के 0.25 प्रतिशत के बराबर अतिरिक्त कोष जुटाने की अनुमति दी गई है।

सुधारों के लिए पहचान किए गए चार नागरिक केंद्रित क्षेत्र हैं... एक देश- एक राशन कार्ड प्रणाली, कारोबार सुगमता के लिये सुधार, शहरी स्थानीय निकायों में सुधार तथा विद्युत क्षेत्र सुधार।

अब तक 10 राज्यों ने एक देश, एक राशन कार्ड प्रणाली लागू की है। सात राज्यों ने कारोबार सुगमता से जुड़े सुधार लागू किए हैं और चार राज्यों ने स्थानीय निकाय सुधार किए हैं।

सुधार करने वाले इन राज्यों को अब तक 54,265 करोड़ रुपये का कुल अतिरिक्त कर्ज जुटाने की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?