लाइव न्यूज़ :

मंडाविया ने स्पूतनिक वी के उत्पादन, आपूर्ति को लेकर रेड्डीज लैब के अध्यक्ष के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: August 5, 2021 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कोविड-19 टीका स्पूतनिक वी के उत्पादन और आपूर्ति को लेकर डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के अध्यक्ष सतीश रेड्डी के साथ बैठक की है।

डॉ रेड्डीज ने भारत में स्पूतनिक वी के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) के साथ करार किया है। कंपनी ने अप्रैल 2021 में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी (ईयूए) हासिल करने के बाद मई 2021 में भारत में सीमित तौर पर टीका पेश किया था।

सितंबर 2020 में, कंपनी ने भारत में स्पूतनिक वी के ‘क्लीनिकल’ परीक्षण और वितरण के लिए आरडीआईएफ के साथ भागीदारी की थी।

हैदराबाद की दवा कंपनी ने पहले ही कहा है कि स्थानीय रूप से निर्मित स्पूतनिक वी टीका सितंबर-अक्टूबर से उपलब्ध होगा।

मंडाविया ने ट्विटर पर लिखा, "डॉ रेड्डीज लैब के अध्यक्ष डॉ सतीश रेड्डी के साथ बैठक की। कोविड-19 टीका स्पूतनिक वी के उत्पादन और उसकी आपूर्ति पर चर्चा की।"

गौरतलब है कि आरडीआईएफ ने स्पूतनिक वी के निर्माण के लिए डॉ रेड्डीज सहित छह भारतीय दवा निर्माताओं के साथ करार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटराजस्थान रॉयल्स की 5वीं जीत, 10 अंक के साथ नंबर-2?, लखनऊ सुपर जायंट्स की 5वीं हार, घर में पंत, बडोनी और मार्करम 0 पर आउट

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत