लाइव न्यूज़ :

LPG Price Drops: रक्षाबंधन से पहले खुशखबरी?, एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती, नई दरें आज से लागू

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 1, 2025 08:47 IST

LPG Price Drops: राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब 1,631.50 रुपये होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा।देश भर के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है।एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की है।

नई दिल्ली: रक्षाबंधन से पहले तेल कंपनियों ने राहत दी है। अगस्त महीने के पहले ही दिन गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। 1 अगस्त की सुबह गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की गई, जिससे ग्राहकों के चेहरों पर काफी उत्साह देखा जा रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये की कटौती की है। ये संशोधित दरें गुरुवार से लागू होंगी। तेल विपणन कंपनियों द्वारा नवीनतम मासिक संशोधन के बाद, कीमतों में यह कटौती देश भर के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आई है। नई कीमतें 1 अगस्त से लागू होंगी।

राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब 1,631.50 रुपये होगी। जबकि, 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। यह राहत कमर्शियल गैस सिलेंडर पर दी गई है। अगर आपके पास कमर्शियल गैस कनेक्शन है, तो यह बहुत अच्छी बात है। जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसकी कीमतें स्थिर रखी गई हैं।  राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 1631 रुपये में खरीदा जा सकता है। जुलाई महीने में इसे 1665 रुपये में खरीदा जा सकता था। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 853 रुपये में खरीदी जा सकती है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1 अगस्त से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1734 रुपये हो गई है।

जुलाई में यह 1769 रुपये में मिल रहा था। जून महीने में यह कीमत 1826 रुपये में मिल रही थी। आज 35 रुपये की गिरावट आई है। इनके अलावा, मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1582.50 रुपये हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1616 रुपये थी। जून में यह 1674 रुपये में बिक रहा था।

मई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गई थी। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1 अगस्त यानी आज से बढ़कर 1789 रुपये हो गई है। जून में इसकी कीमत 1823 रुपये और 1881 रुपये थी।

टॅग्स :एलपीजी गैसपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारग्लोबल टेंशन का असर, 1 अप्रैल से कमर्शियल गैस के दाम आसमान पर, जानें घरेलू LPG के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित