लाइव न्यूज़ :

ट्विटर पर इस साल चर्चा में रहे कोविड, विजय की सेल्फी, विराट कोहली

By भाषा | Updated: December 8, 2020 23:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर सोशल मीडिया मंच ट्विटर पर इस साल तमिल कलाकार विजय की प्रशंसकों के साथ सेल्फी, विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के मां बनने की खबर देना, रामायण और महाभारत सर्वाधिक चर्चा वाले विषयों में शामिल रहें।

ट्विटर की ‘दिस हैप्पीएंड 2020’ (2020 की सुखद समाप्ति) सूची के मुताबिक विजय की सेल्फी को सबसे अधिक रीट्वीट (दोबारा साझा करना) किया गया। प्रशंसकों के साथ उनकी इस तस्वीर को ट्विटर पर 1.61 लाख से अधिक बार साझा किया गया।

इसी तरह अनुष्का शर्मा के मां बनने की खबर को लेकर कोहली द्वारा साझा की गयी तस्वीर को सबसे ज्यादा 6.44 लाख बार पसंद (लाइक) किया गया।

इसके अलावा महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीप जलाने के आह्वान, महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर मोदी के पत्र, रतन टाटा के कोविड-19 से प्रभावित समुदायों की मदद करने, अमिताभ बच्चन के कोविड-19 से संक्रमित होने इत्यादि से जुड़े ट्वीट को ट्विटर ने सूची में ‘स्वर्ण श्रेणी’ में रखा है।

ट्विटर ने एक जनवरी 2020 से 15 नवंबर के बीच भारत में किए गए कुल ट्वीट, रीट्वीट और लाइक इत्यादि के आकलन के आधार पर यह सूची जारी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव