लाइव न्यूज़ :

किआ ने पेश की नयी कार ‘कारेन्स’, अगले साल की पहली तिमाही में उतारेगी बाजार में

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:42 IST

Open in App

गुरुग्राम, 16 दिसंबर दक्षिण कोरिया की वाहन विनिर्माता कंपनी किआ ने बृहस्पतिवार को भारतीय बाजार के लिए अपने नयी कार 'कारेन्स' पेश की।

कंपनी ने अपने इस कार को मनोरंजन वाहन (आरवी) श्रेणी में रखा है और इसे अगले वर्ष की पहली तिमाही में घरेलू बाजार में उतारेगी।

किआ की 'कारेन्स' भारतीय बाजार में उसकी चौथी गाड़ी होगी। कंपनी इससे पहले सेल्टोस, सॉनेट और कार्निवल जैसे गाड़ियों की बिक्री कर रही है।

किआ कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी हो सुंग सोंग ने विश्व स्तर पर मॉडल पेश करते हुए कहा, "अपने बोल्ड डिजाइन, उच्च-प्रौद्योगिकी वाली विशेषताओं और अग्रणी सुरक्षा प्रणालियों के साथ कारेन्स पूरी तरह से एक नयी श्रेणी बनाने के लिए तैयार है।"

उन्होंने कहा कि कारेन्स में एसयूवी की ताकत और बहुउद्देशीय वाहन का आकार दोनों है जो आधुनिक भारतीय परिवारों के लिए एक नया खंड तैयार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या वानखेड़े स्टेडियम में खेलेंगे धोनी और रोहित?, कोचिंग स्टाफ ने क्या दी जानकारी?

विश्वVIDEO: देखिए कैसे होर्मुज़ में नकाबपोश ईरानी कमांडो ने भारत जा रहे जहाज़ को कब्जे में लिया

भारतनई सरकार जरूर बनी, रास्ता पुराना वाला ही सही?, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा-जनता को नीतीश कुमार ही पसंद, वादे करेंगे पूरे?

क्राइम अलर्टDelhi rape-murder: आरोपी राहुल मीणा ने IRS अधिकारी की बेटी की हत्या करने से पहले एक अन्य महिला का भी किया था रेप

भारतकोई हमें बंगाली बाबू, कोई बिहारी बाबू कहता?, TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मैं हिंदुस्तानी बाबू हूं, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा