लाइव न्यूज़ :

‘महामारी को प्रवासी केरलवासियों को नये सिरे से कौशल प्रदान करने के बड़े अवसर के रूप में समझे केरल’

By भाषा | Updated: January 17, 2021 21:35 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 17 जनवरी प्रवासन क्षेत्र के एक ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ का कहना है कि केरल को इस महामारी को प्रवासी केरलवासियों को नये सिरे से कौशल प्रदान करने के सुनहरे अवसर के रूप में लेना चाहिये। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब महामारी की वजह से देश से बाहर गये केरल के लोग बड़ी संख्या में लौट रहे हैं।

राज्य सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सात जनवरी तक 8.7 लाख प्रवासी केरलवासी विदेश से लौट चुके हैं। इनमें से ज्यादातर पिछले साल मई के बाद से खाड़ी देशों से लौटे हैं। खाड़ी देशों में जाने वाले एक करोड़ से अधिक भारतीयों में एक चौथाई से अधिक केरल के लोग है और उनमें से साढे सात लाख के करीब राज्य में लौट चुके हैं। प्रवासी भारतीयों की यह वापसी 1950 के अंत में शुरू होने वाले खाड़ी उत्थान के बाद की सबसे बड़ी वापसी है।

प्रवासी केरलवासी मामलों को देखने वाली संस्था के मुताबिक कुल मिलाकर 40 के करीब केरलवासी विदेशों में रहते हैं जबकि 13.73 लाख देश के दूसरे हिस्सों में हैं। राज्य की कुल आबादी 3.48 करोड़ के करीब है।

देशपरिवर्तन पर विशेषज्ञ एस इरुदया राजन ने कहा कि राज्य को महामारी को अवसर के रूप में लेना चाहिये। राज्य इस मौके का लाभ उठाकर वापस लौटे लोगों को नये सिरे से कौशल प्रदान कर सकता है।

राजन ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हम सब के लिये अच्छी खबर है कि पलायन तेज हो रहा है। टीकाकरण के आगे बढ़ने के साथ ही जैसे जैसे महामारी कम होगी, यह तेज होगा। केरल सरकार को उन्हें कौशल प्रदान करने व उनका कौशल बेहतर बनाने के लिये नयी प्रवासन नीति के बारे में विचार करना चाहिये।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘हमें इस बात को लेकर अधिक चिंतित नहीं होना चाहिये कि कितने वापस आये हैं और कितने वापस जा रहे हैं और वापस जा चुके हैं। बजाय इसके हमें इस बात को लेकर चिंता करनी चाहिये कि उनकी किस प्रकार से मदद की जा सकती है। उन्हें किस प्रकार से अधिक कौशल उपलब्ध कराया जा सकता है ताकि वह बाद में बेहतर ढंग से प्रवास के लिये जा सकें। हम दूसरे देशों को बेहतर कुशल मानव भेजने वाले बन सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव