लाइव न्यूज़ :

कारोबार विभाजन के बाद अपनी पेंट इकाई को सूचीबद्ध कराएगी कामधेनु

By भाषा | Updated: November 28, 2021 10:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भवन निर्माण सामग्री कंपनी कामधेनु ग्रुप की योजना कारोबार विभाजन के बाद अपनी पेंट इकाई को सूचीबद्ध कराने की है। कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक सतीश कुमार अग्रवाल ने यह जानकारी दी।

कामधेनु अपने इस्पात और पेंट कारोबार को विभाजित करने की प्रक्रिया में है। इसके पीछे कंपनी का मकसद अपनी पहुंच और ग्राहक आधार को बढ़ाना है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह विभाजन प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी हो जाएगी। उसके बाद हम पेंट कारोबार को सूचीबद्ध करेंगे। सूचीबद्धता की प्रक्रिया चालू वित्त वर्ष में ही पूरी होने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दो अलग-अलग कंपनियां होने से हम अपने ग्राहकों पर अधिक बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। दोनों कारोबार को देखने के लिए अलग टीमें होंगी।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी अपने पेंट कारोबार के विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कामधेनु पेंट्स का विनिर्माण कारखाना राजस्थान के चोपांकी में है। पेंट के अलावा गुरुग्राम की कंपनी इस्पात विनिर्माण क्षेत्र में भी काम करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव