लाइव न्यूज़ :

ज्योति लैब्स का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 4, 2020 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर ‘उजाला’ ब्रांड नाम से नील बनाने वाली कंपनी ज्योति लैब्स का एकीकृत शुद्ध लाभ 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 60.13 करोड़ रुपये रहा।

पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 53.59 करोड़ रुपये था।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक समीक्षावधि में कंपनी की कुल आय 508.51 करोड़ रुपये रही। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की 480.32 करोड़ रुपये की आय से 5.86 प्रतिशत अधिक है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एम. आर. ज्योति ने कहा कि कंपनी का ध्यान अपने दैनिक इस्तेमाल की अनिवार्य स्वच्छता वस्तुओं के पोर्टफोलियो पर रहा। इनकी बिक्री में वृद्धि ने कंपनी का लाभ बढ़ाने में मदद की।

उजाला के अलावा कंपनी मैक्सो, एक्सो, हेंको, प्रिल, मार्गो, नीम, चेक और मिस्टर व्हाइट जैसे ब्रांड के साथ कारोबार करती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव