लाइव न्यूज़ :

जेएसपीएल कर्ज के बोझ से दबी एनआईएनएल के लिए ‘आक्रामक’ बोली लगाएगी : प्रबंध निदेशक

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर जिंदल स्टील एंड पावर लि. (जेएसपीएल) ओडिशा स्थित कर्ज के बोझ से दबी इस्पात कंपनी नीलाचल इस्पात निगम लि. (एनआईएनएल) के लिए अगले सप्ताह ‘आक्रामक’ तरीके से बोली लगाएगी।

जेएसपीएल के प्रबंध निदेशक वी आर शर्मा ने पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी।

शर्मा ने कहा, ‘‘हम एनआईएनएल को लेकर काफी गंभीर हैं। हम इसके लिए आक्रामक तरीके से बोली लगाएंगे। ओडिशा में हमारे परिचालन की दृष्टि से यह संपत्ति हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।’’

उन्होंने बताया कि एनआईएनएल के लिए 23 दिसंबर को बोली लगाई जानी है।

एनआईएनएल के अधिग्रहण के बाद जेएसपीएल की योजना के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, ‘‘कंपनी इसकी क्षमता तथा उत्पाद के विस्तार पर निवेश करेगी।’’

हालांकि, शर्मा ने इसके लिए कोई आंकड़ा नहीं दिया। उन्होंने कहा, ‘‘एनआईएनएल पर करीब 2,500 से 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज है। हम इस कंपनी को खड़ा करेंगे और इसमें निवेश भी करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि एनआईएनएल रणनीतिक दृष्टि से अनुकूल अधिग्रहण होगा। इससे जेएसपीएल को अतिरिक्त लाभ मिलेगा। एनआईएनएल का जाजपुर संयंत्र जेएसपीएल के अंगुल के एकीकृत कारखाने से करीब 150 किलोमीटर पर है।

शर्मा ने कहा कि एनआईएनएल रेल और सड़क मार्ग से बेहतर तरीके से जुड़ी हुई है। यह धामरा बंदरगाह के पास भी स्थित है। हम अभी अर्द्ध निर्मित उत्पादों का विनिर्माण और बिक्री करते हैं। ‘‘एनआईएनएल के अधिग्रहण के बाद हम तैयार उत्पाद का विनिर्माण भी कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

भारतपेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का दावा फर्जी? सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या कहा

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

क्राइम अलर्टअलवर में दोस्त की पत्नी से और दिल्ली में अधिकारी की बेटी से बेहोश कर किया रेप?, लॉकर खुलवाने के लिए 22 वर्षीय लड़की के शरीर को सीढ़ियों से नीचे घसीटा, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना