लाइव न्यूज़ :

जियो-बीपी, महिंद्रा ग्रुप ने इलेक्ट्रिक वाहन, कम कार्बन उत्सर्जन के समाधान के लिए हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और ब्रिटिश पेट्रोलियम के संयुक्त उद्यम जियो-बीपी ने तिपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए बैटरी अदला-बदली प्रौद्योगिकी विकल्पों सहित ईवी और कम कार्बन संबंधी समाधान की तलाश को महिंद्रा ग्रुप के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जियो-बीपी ने एक बयान में कहा, ‘‘ईवी उत्पादों और सेवाओं के निर्माण के अलावा, रिलायंस बीपी मोबिलिटी लि. (आरबीएमएल) और महिंद्रा ग्रुप के बीच हुआ गैर-बाध्यकारी समझौता ज्ञापन कम कार्बन और पारंपरिक ईंधन में मेल की पहचान करेगा।

बयान के मुताबिक, ‘‘समझौता ज्ञापन में तिपहिया और चारपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों, क्वाड्रिसाइकिल और ई-एससीवी (चार टन से कम के छोटे वाणिज्यिक वाहन) सहित महिंद्रा वाहनों के लिए जियो-बीपी द्वारा चार्जिंग संबंधी समाधान का मूल्यांकन भी शामिल है।"

इसमें महिंद्रा ग्रुप के खुद के बेड़े के वाहन भी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टDelhi: क्रूरता की सारी हदें पार! रेप और हत्या के बाद शव को घसीटा, तिजोरी खोलने के लिए अपनाई रूह कंपा देने वाली तरकीब

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: जब तक लोग शांतिपूर्वक मतदान नहीं कर लेते, हम नहीं जाएंगे?, टीएमसी-हुमायूं कबीर के बीच झड़प, कई गाड़ी के शीशे टूटे, वीडियो

क्रिकेट6 जून से अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच?, पडिक्कल, जुरेल और गायकवाड़ पर दांव खेलेंगे कोच गंभीर और कप्तान गिल?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना