लाइव न्यूज़ :

जियो की कोविड महामारी के दौरान ग्राहकों को मुफ्त टॉकटाइम की घोषणा

By भाषा | Updated: May 14, 2021 15:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना काल के दौरान अपने ग्राहकों को हर महीने 300 मिनट, यानी रोजाना दस मिनट, की मुफ्त काल करने की सुविधा उपलब्ध करायेगी। कंपनी इसके लिये रिलायंस फाउंडेशन के साथ काम कर रही है।

कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी देते हुये कहा कि कोराना महामारी और लॉकडाउन के चलते उसके जो ग्राहक रिचार्ज नहीं करा पा रहे हैं उन्हें यह सुविधा दी जायेगी।

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच ग्राहकों को मुफ्त टाकटाइम की सुविधा की घोषणा करने वाली रिलायंस जियो पहली कंपनी बन गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि महामारी के दौरान कंपनी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि समाज के वंचित तबके को भी मोबाइल सुविधा मिलती रहे। देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा है, लोग घरों में कैद हैं। ऐसे में मोबाइल रिचार्ज कराना मुश्किल हो गया। खासकर हाशिए पर रह रहे लोगों के लिए यह बेहद कठिन काम है। रिलायंस जियो ने ग्राहकों को इस दुविधा से निकालने के लिए ही यह पेशकश की है।

कंपनी ने कहा है कि जो जियोफोन ग्राहक रिचार्ज कर सकते हैं उनके लिए भी रिलायंस जियो के पास एक विशेष प्लान है। जियोफोन के प्रत्येक रिचार्ज पर कंपनी उसी कीमत का एक अतिरिक्त प्लान मुफ्त देगी। यानी अगर जियोफोन ग्राहक 75 रू का 28 दिनों की वैद्यता का रिचार्ज करता है तो उसे 75 वाला ही एक और प्लान मुफ्त में मिलेगा, जिसे ग्राहक पहला रिचार्ज खत्म होने के बाद इस्तेमाल कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव