लाइव न्यूज़ :

जेट एयरवेज के साल के अंत तक दोबारा उड़ान भरने की उम्मीद: एयरलाइन समाधान पेशेवर

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के मंगलवार को जेट एयरवेज के लिए दिवाला समाधान योजना को मंजूरी देने के साथ समाधान पेशेवर आशीष छावछरिया ने कहा कि अगर सब कुछ सही से चलता रहा तो जेट एयरवेज इस साल के अंत तक दोबारा उड़ान भर सकती है।

जेट एयरवेज दो साल से दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत ऋण समाधान प्रक्रिया से गुजर रही थी। समाधान पेशेवर छावछरिया उसके कामकाज का प्रबंधन कर रहे हैं।

जेटएयर को दो दशक से ज्यादा समय तक सेवा देने के बाद वित्तीय संकट में फंसने के कारणअप्रैल, 2019 में परिचालन रोकना पड़ा।

राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने जेट एयरवेज के लिए ब्रिटेन के कलरॉक कैपिटल और संयुक्त अरब अमीरात के उद्यमी मुरारी लाल जालान के गठजोड़ द्वारा सौंपी गयी दिवाला समाधान योजना को मंजूरी दी है।

छावछरिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हम योजना को मंजूरी दिए जाने से खुश हैं। निश्चित तौर पर हमें एयरलाइन पुन: लौटने ने की पूरी उम्मीद है। और अगर सब कुछ सही रहा तो साल के अंत तक हम जेट एयरवेज की उड़ानों को दोबारा आसमान में देख सकते हैं।"

उन्होंने कहा, हालांकि स्लॉट की समस्या का हल कब तक होगा यह कहना मुश्किल है, उन्हें इसकी उम्मीद है क्योंकि योजना के कार्यान्वयन की प्रभावी तारीख मंजूरी दिए जाने की तारीख से 90 दिन है।

समाधान पेशेवर ने कहा, "हर कोई उस (उड़ान समय-सारिणी में जेट की जगहों के मुद्दे के समाधान के भी) दिशा में काम करेगा।"

जेट एयरवेज के ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) ने अक्टूबर, 2020 में समाधान योजना को मंजूरी दी थी।

एनसीएलटी की पीठ ने मंगलवार को अपने मौखिक आदेश में कहा कि अगर योजना के प्रभाव में आने की तारीख को आगे बढ़ाने की जरूरत पड़ी तो समाधान योजना की आवेदक (जालान कलरॉक गठजोड़) फिर से न्यायाधिकरण के पास आ सकती है।

एयरलाइन के दोबारा परिचालन शुरू करने के लिए स्लॉट महत्वपूर्ण होंगे। अप्रैल, 2019 में परिचालन के निलंबन से पहले जेट एयरवेज के पास उपलब्ध स्लॉट दूसरी एयरलाइनों को आवंटित कर दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB ने LSG को 5 विकेट से हराया, कोहली की पारी ने पलटा मैच!

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

क्रिकेटकोहली के पास ऑरेंज कैप?, 8 अंक के साथ नंबर-1 आरसीबी, 5वें मैच में एलएसजी को 5 विकेट से हराया?

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव